कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के विरोध में गुरुवार को महिलाओं ने केस्को मुख्यालय का घेराव किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के नेतृत्व में महिलाओं ने केस्को मुख्यालय में नारेबाजी की। एमडी सैमुअल पॉल एन को ज्ञापन देकर प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने नॉर्मल मीटरों को लगाने की मांग की। 50 से अधिक महिलाओं ने झंडे-बैनर, प्लेकार्ड के साथ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभा​​षिनी अली सहगल ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों ने उपभोक्ताओं की मर्जी के बगैर उन्हें डरा-धमकाकर घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए जो गैरकानूनी है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अचानक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। वहीं, निगेटिव बैलेंस का रीचार्...