लातेहार, अप्रैल 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को राज्यपाल के नाम बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को ज्ञापन सौंप कर विष्णुगढ़ में नाबालिक के साथ हुए जघन्य घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने और उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। श्यामली शर्मा के अलावे निशा देवी, कुंती देवी,सीमा देवी, अनिता सोनी,संगीता देवी, कली देवी आदि महिलाएं मांग पत्र लेकर प्रखण्ड कार्यालय पहुंची और मांग पत्र उन्हें सौंपा। मांग पत्र में महिलाओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। इस घटना से महिलाओं में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। महिलाओं ने राज्यपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.