संभल, फरवरी 15 -- आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में खतियान मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, दुग्ध, जल, बेलपत्र एवं पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख , समृद्धि और शांति की कामना की गई। पंडित पवन कुमार ने वैदिक मंत्रों के उच्चारणों के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, रेखा रस्तोगी, योगिता कोहली , मीनू आहूजा, सारिका साहनी, ज्योति मेहंदी रत्ता , अनाया गुप्ता , पवन आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.