दुमका, मार्च 21 -- दुमका। दुमका के श्री अग्रसेन भवन में दुमका जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को गणगौर मेला बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। हिंदू धर्म में गणगौर पूजा का विशेष महत्व है। यह त्योहार भारत के हर कोने में मनाया जाने लगा है जहां मारवाड़ी समुदाय के लोग रहते हैं। दुमका मारवाड़ी महिला सम्मेलन की संयोजक रिंकू मोदी एवं सचिव कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि यह पर्व माता गौरी की कठोर साधना और उनके सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए इस दिन महिलाएं विशेष रूप से मां गौरी की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि कुवांरी लड़किया अच्छे वर के लिए मां गौरी से मन्नत मांगती हैं। इस पूजा का समापन गणगौर माता की मूर्ति के विसर्जन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.