गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- मुरादनगर,संवाददाता। गांव कन्नौजा होने वाली दो दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुरादनगर से न्यू डिफेंस कॉलोनी से शुरू होकर गांव कन्नौजा जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली सदस्यों ने महिलाओं का स्वागत किया। गांव कन्नौजा में 21 से 22 मार्च तक 51 कुंडीय महायज्ञ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...