संभल, मार्च 3 -- पंजाबी कालोनी में आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को रंगोत्सव होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में एक मिनट के रोमांचक गेम्स में प्रतिभागियों ने अपनी त्वरित बुद्धि और सक्रियता का परिचय दिया। हाउजी प्रतियोगिता ने सभी को रोमांचित किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में होली क्विज प्रतियोगिता का चयन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, सौम्यता और प्रस्तुति को आधार बनाकर विजेता घोषित की गईं। इसके अतिरिक्त होली के पारंपरिक मल्हार गूंजे, रंग-बिरंगे पुष्पों से फूलों की होली खेली गई । आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया तथा सामूहिक फाग गीत प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में पूनम अरोड़ा ,दुर्गा टंडन,रेखा...