गोरखपुर, दिसम्बर 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ मैसोनिक लेडीज क्लब गोरखपुर की ओर से बुधवार को भव्य एकल नृत्य और सांस्कृतिक संध्या भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. उषा कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की कला संगीत और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न संस्थाओं के बीच सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान मैसोनिक से निक्की, रंजना सिन्हा, विथीका, जागृति वर्मा, नीलम और अग्रवाल महिला मंडल से मोनिका, आकांक्षा ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार भी बांटे गए। दिसंबर माह में जिन मेंबर्स का एनिवर्सरी और बर्थडे रहा, उन्हें गिफ्ट भी दिया गया। कार्यक्रम में क्लब के अलावा चित्रगुप्त महिला समिति की प्रेसिडेंट राखी वर्मा, ...