रांची, अप्रैल 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। असम में जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि जैसे ही असम में अधिकारों की सरकार बनती है, वर्षों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे समाज को एसटी दर्जा दिलाया जाएगा। महिलाओं को 2500 प्रतिमाह सम्मान राशि, न्यूनतम 350 रुपए दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने सहित झामुमो द्वारा किए गए हर वादे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। अब समय है असम में अधिकार और सम्मान की सरकार का। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे पूर्वजों ने अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। आज असम का आदिवासी समाज भी यह ठान चुका है कि अब पूर्व की सरकारों द्वारा किए गए अन्याय को और नहीं सहेगा। अपने बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य पर हमारा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.