नई दिल्ली, मई 20 -- पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने कैबिनेट बैठक में अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1 जून 2026 से हर महीने 3000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि नबन्ना सचिवालय में 18 मई को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। यह योजना भाजपा की ओर से चुनाव अभियान के दौरान घोषित की गई थी। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी 1 जून से शुरू होगी। यह योजना तृणमूल कांग्रेस सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना को बदल देगी, जिसमें केवल 1500 रुपये दिए जाते थे। यह भी पढ़ें- 'पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं मगर अब जा रहा', जहांगीर खान पर शुभेंदु का तंज अन्नपूर्णा योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। रा...