फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हरियाणा महिला विकास निगम ने बुधवार को 30 महिला लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री एकल महिला स्वर...