सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- भवानीगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के अल्लापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल उर्मिला ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों 112, 181, 1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई नंदलाल, रमेश सिंह, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.