बलरामपुर, जुलाई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान-5 के द्वितीय चरण के तहत जिले में पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन यह अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक व मिशन शक्ति नोडल प्रभारी विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांवों और कस्बों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- आधी आबादी की जागरूकता को व्यापक अभियान साथ ही दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ...