बिजनौर, मार्च 24 -- बढ़ापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहल्ला पक्काबाग में हुई गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला पक्काबाग में हुई मिशन शक्ति की गोष्ठी में उपनिरीक्षक शेखर कुमार, हेडकांस्टेबल आशीष कुमार, महिला पुलिसकर्मी अंजू रानी एवं मोनिका राठी ने उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताते हुए साइबर सुरक्षा, छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी साइबर अपराध की स्तिथि में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उनको सोशल मीडिया का सदुपयोग करने व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबर की सहायता लेने चाहिए। घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.