अल्मोड़ा, मई 3 -- अल्मोड़ा। पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी व द्रौपदी सुयाल ने हिमाद्री हैंडलूम डीनापानी में कार्यरत महिलाओं को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर ठगी से सचेत करते हुए अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी साझा नहीं करने को कहा। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...