महिलाओं को सिलाई-बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया
नैनीताल, जुलाई 15 -- भवाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल के निर्देशानुसार बुधवार को एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन पीएलवी रीतू ने किया। प्रशिक्षण के दौरान आसपास की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, उनकी पत्नी सुमन आर्य, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पीएलवी सोनम भारत, सरिता देवी, गौरी देवी, सोनिया, लक्ष्मी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के अंत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.