देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई), साइबर फ्रॉड एवं महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता का आयोजन मंगलवार को ऋषिकेश में किया जा रहा है।राज्य महिला आयोग सदस्य उर्वशी चौहान ने बताया कि मंगलवार को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में यह जागरुकता कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय एवं कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और संभावनाओं के बारे में बता...