इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को साइबर क्राइम से जागरूक किया। थाना चौबिया की पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को बताया कि साइबर क्राइम कैसे होता है और इसे किस तरह से बचा जा सकता है।इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर भी बताए। उन्हें बताया कि किसी अपराध का शिकार होने पर कौन सा हेल्पलाइन नंबर डायल करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय तैयार है। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते ही पुलिस मौके पर पहुंचेगी और पूरी मदद करेगी लेकिन इसके साथ ही महिलाओं को भी जागरूक रहना पड़ेगा । यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...