आगरा, अप्रैल 9 -- जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को भी जिले में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम हुए। मिशन शक्ति की टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें साइबर अपराध से बचाव, उनके अधिकार, हेल्प लाइन नंबर, सरकार की योजनाओं आदि की जानकारी दी। बुधवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों, सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 108, 1098, 1930, 10...