आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अधिकाधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र में समूह सखियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए समूह सखियों का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कराया गया। कार्यशाला में मिर्जापुर, पल्हना, पवई, फूलपुर, तरवां और ठेकमा विकासखंडों की समूह सखियों ने प्रतिभाग किया। जिला मिशन प्रबंधक (डीसी-एनआरएलएम) डॉ. आराधना त्रिपाठी ने लोकोस एप, ई-केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन और ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- समूह से जोड़ी जाएंगी गांव की सभी पात्र महिलाएं उन्होंने बताया कि लोको...