मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता रामेश्वर कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) श्यामल किशोर ने की। मुख्य अतिथि प्रो. नरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त प्राचार्य) थे। प्राचार्य ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. शारदानंद सहनी ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर समाज में सशक्त होकर अपनी नई पहचान बना रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...