देहरादून, अप्रैल 13 -- हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रतिभाग किया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पर उन्होंने कहा कि 16 से 18 को लोकसभा का विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। नारी शक्ति वंदन बिल पास होगा तो महिलाओं को सशक्त बनने में मदद मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान हुआ है। देश के विकास में महिलाओं का बहुत योगदान रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...