बिजनौर, मार्च 11 -- चांदपुर। नगर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम महिला आरक्षी प्रीति तोमर प्रेरणा धामा द्वारा नगर के अम्बेडकर चौक पर रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा , छेड़छाड़ आदि के संबंध में जागरूक किया। जागरूकता के दौरान बताया गया की महिला हेल्प लाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...