गया, मार्च 8 -- शहर के हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित में किलकारी बिहार बाल भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किलकारी से जुड़ी सभी महिला कर्मी, प्रशिक्षक और बच्चियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और संवेदनशीलता की सबसे बड़ी आधारशिला हैं। आज के समय में महिलाएं शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किलकारी हमेशा से बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।बच्चियों ने कराटे से लेकर गीत-संगीत का किया प्रदर्शनकार्यक्रम के दौरान किलकारी के बच्चों ने भी अप...