बदायूं, जनवरी 1 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रही भगवान बुद्ध की कथा का अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने धम्म दीक्षा की महिलाओं को जानकारी दी। कहा कि धम्म दीक्षा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, अहिंसा, करुणा और समता के मार्ग पर ले जाने का माध्यम है। कथावाचक मोहन बौद्ध ने बुद्ध के पंचशील और अष्टांगिक मार्ग पर प्रकाश डाला। ठाकुर गजेंद्र सिंह, जयवीर शाक्य, शुभम जाट, हीरालाल बौद्ध, खूबचंद शाक्य, डॉ.जेपी शाक्य, पान सिंह शाक्य, सत्यप्रकाश शाक्य, नेकराम शाक्य, कमल शाक्य, भूरे शाक्य, संजीव शाक्य, प्रमोद शाक्य, सुरेश शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...