गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, वंदना। प्रताप विहार स्थित लीलावती इंटरनेशनल स्कूल में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति द्वारा प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ प्रांत के 27 जिलों से 30 से 50 वर्ष आयु की महिलाओं को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, नोएडा, बागपत, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा आदि जिलों से महिलाओं भाग ले रही हैं। चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं को कठोर दिनचर्या का पालन कराया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। महिला इकाई की अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई पेशवा ने कहा कि स्त्री केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं ...