दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। विश्व के इतिहास में यह एक स्पष्ट तथ्य है कि जिस देश में महिलाओं को शिक्षा और विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए, वह देश विश्व के विकसित देशों में प्राथमिकता प्राप्त करने में सफल रहा। सीएम कॉलेज में अंग्रेजी विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने उक्त बातें कही। प्रो. अहमद ने कहा कि किसी भी समाज की छवि तभी बदल सकती है, जब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाए और उन्हें विकास के सभी अवसर दिए जाएं। प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका एक समृद्ध इतिहास है कि पहली बार 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में कपड़ा श्रमिकों ने महिलाओं के काम के घंटे कम करने की मांग ...