गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददाता। ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगे परिधान, इत्र, टोपियां, जूतियों और पारंपरिक आभूषणों की भरमार है। महिलाओं के बीच कश्मीरी झुमके, फिरोजाबादी कंगन, गले का हार, हाथ के रिंग की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। भारी लुक पाने के लिए कश्मीरी झुमकों की जबरदस्त डिमांड है। ये झुमके मोती, स्टोन और बारीक लटकन के साथ आते हैं, जो बहुत सुंदर लगते है। युवतियां और महिलाएं इसे भारी सूट, लहंगे या साड़ी के साथ पहनना पसंद कर रही हैं। रोजा-इफ्तार के बाद महिलाएं परिवार सहित बाजार में खरीदारी के लिए निकल रही हैं। नेट के एंब्रायडरी वाले सूट, आठ कली का अनारकली सूट, सतरंगी दुपट्टा, हिजाब व रंगीन बुर्कों के अलावा क्रॉकरी, कॉस्मेटिक व कांच की चूड़ियों सहित रंगीन फूलों की खरीदारी विशेष तौर पर हो रही...