पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रसारित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को नगर भाजपा पूर्व भाग महिला मोर्चा के नेतृत्व में विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग पूर्णिया में विधायक विजय खेमका के साथ सामूहिक रूप से सबों ने सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए एवं स्थानीय कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। विधायक विजय खेमका ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को समर्पित एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- मड़ियाहूं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33 प्रतिशत...