पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- डीडीहाट। नगर पालिका में यूसीसी दिवस में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल व अधिशासी अधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कुमार ने महिलाओं को समान नागरिक संहिता की जानकारी दी। बाद में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यहां अमित भट्ट, प्रियंका टोलिया, विकास, दिलीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...