हरिद्वार, फरवरी 26 -- ग्राम गढ़मीरपुर में महिलाओं द्वारा दलिया एवं मसाला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। गांव में संचालित तीन इकाइयों से जुड़ी महिलाएं नियमित रूप से उत्पाद तैयार कर स्थानीय स्तर पर विक्रय कर रही हैं, जिससे उनकी मासिक आय में वृद्धि दर्ज की गई है। सहयोगी संस्था रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान की अध्यक्ष कनिका शर्मा ने बताया कि इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का उद्देश्य सफल होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि महिलाओं की आय और अधिक बढ़ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...