दरभंगा, अप्रैल 14 -- शशिनाथ सिंह,दरभंगा। लनामिवि के जुबली हॉल में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सपना भारती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता मौजूद रहीं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023 में नई संसद के प्रथम सत्र से शुरू हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 16 अप्रैल से प्रस्तावित संसद की विशेष बैठक को उन्होंने इस दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद यह पहल साकार हो रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन होगा सशक्तीकरण कहा कि इसके लागू होने से महिलाओं की नीति-निर्धारण में भागीदारी बढ़ेगी, जिसस...