महिलाओं को मिलेगा व्यवसाय का प्रशिक्षण
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का रविवार को उद्घाटन किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बारह महीने बारह रोजगार योजना की घोषणा की।उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल पारंपरिक रोजगार तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि 12 महीनों में 12 प्रकार के स्टार्टअप, उद्यमिता, मैन्युफैक्चरिंग और व्यवसाय संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को स्टार्टअप इंडिया मिशन, एमएसएमई के तहत मिलने वाले बिना गारंटी ऋण व एकल महिला स्वरोजगार योजना से जोड़ने में भी सहायता दी जाएगी। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.