रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से रीप परियोजना के तहत जिले की महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने ई-रिक्शा संचालन की बारीकियां सीखीं। एडिशनल एसआई एमटी हरीश जोशी और ग्रुप मोबिलाइजर ममता के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक बच्चन सिंह ने महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने के साथ उसकी तकनीकी जानकारी भी दी। दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुभ लाभ सीएलएफ गदरपुर की करीब छह महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में सुनीता विश्वास, मारू दास, गंगा देवी और बविता प्रमुख रूप से शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा में किया पलाश दीदी फूड कार्ट का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्...