कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर देहात। संवाददाता जनपद में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में बुधवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 181,1090,1098 व 1076 के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स भी दिए। इस मौके पर उनको शासन की तमाम योजनाओं के साथ ही बाल यौन शोषण से संरक्षण, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि के बावत भी विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...