इटावा औरैया, फरवरी 24 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर बताए और भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार है। ऊसराहार थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं की चौपाल लगाई और उन्हें सेहत और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर न केवल बताए बल्कि पंपलेट भी दिए। जिनमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए हैं। यह भी लिखा हुआ है कि किस परेशानी में कौन सा नंबर डायल करना है। वरिष्ठ कॉलेज अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में महिलाओं को यह भी बताया गया कि कोई भी समस्या होने पर भी तत्काल हेल्पलाइन नंबर डायल करें। पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंचेगी । इसके साथ ही उन्हें अपराध के प्रति सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...