विकासनगर, जून 29 -- चकराता, संवाददाता। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र चकराता वार्ड संख्या छह में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को बच्चों पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कियाकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि जीवन के शुरुआती वर्ष बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि इस अवस्था में बच्चों को संतुलित पोषण, उचित देखभाल, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उ...