एटा, अप्रैल 16 -- केंद्र, प्रदेश सरकार के आह्वान पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देरशाम बाइक रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि देश में भाजपा अकेली पार्टी है। जहां पर महिलाओं को बराबर का सम्मान दे रही है। भाजपा देश, प्रदेश में सभी वर्गों की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल सके। उसके लिए लोकसभा, विधानसभा में सीट बढ़ाने का भी कार्य कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर इस पुनीत कार्य में देश, प्रदेश की सरकार का सहयोग करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक, स्कूटी रैली विधायक संजीव दिवाकर के आवास से निकाली। गोष्ठी, रैली में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रत्येंद्र पाल सिंह, चैयनमैन महेश पाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, रमेश पाल सिंह, पम्मी ठाकुर, बीएल कुशवाह, डौली सक्सेना, नेहा प्रजापति, पालिकाध्यक्ष गौरी देवी वर्मा, आशु ठाकुर, दिनेश ल...