मिर्जापुर, मई 28 -- जिगना। ब्लाक मुख्यालय विजयपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर बैठक हुई। बीडीओ रामपाल ने बताया कि अब प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना है। वे सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पहले की ही तरह करते रहेंगे। बीडीओ ने कहा कि सरकार की वन प्रिय योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करना है। उन्हें फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधरोपण के साथ ही सिंचाई व संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही प्रधानों और रोजगार सेवकों को भी पौधरोपण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सक्रियता के साथ जुटना होगा। यह भी पढ़ें- मिशन लाइफ के तहत पूर्णिया महिला कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम टीआरआई सुनील कुमार...