महिलाओं को पशुपालन से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर
बांदा, मई 22 -- बांदा। मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पशुपालन गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों पर दो दिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा गौशालाओं में पानी, छाया, पशु आहार एवं हरा चारा सुनिश्चित किया जाए।गौशालाओं के संचालन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के माध्यम से उन्नत नस्ल के गौवंश को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.