जामताड़ा, नवम्बर 10 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के रघुनाथपुर एवं नारोडीह गांव में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम बेबी पुष्पा एवं नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से शिविर का संचालन किया। इस शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेंटावेलेंट, एमआर, डीपीटी बूस्टर सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। साथ ही एएनएम द्वारा लाभुकों को टीकाकरण के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इसके अलावा गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के प्रति जागरूक किया गया। एएनएम ने अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन कीट का वितरण किया तथा स्वास्थ्य सहिया के सहयोग से महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी जैसी स्थाय...