बगहा, अप्रैल 29 -- बेतिया, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर से पीड़ित महिलाओं को राहत मिल रही है। इस सेंटर के जरिए महिलाओं को कानूनी और आर्थिक सहायता के अलावा मानसिक और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर सहारा बनकर उभरा है। इस केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवाएं, सामाजिक परामर्श, एफआईआर में सहयोग और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने में मदद करना है। सखी वन स्टॉप सेंटर में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबन्धक अभिषेक प्रसाद ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की देख-रेख में महिला वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बार...