गुड़गांव, जुलाई 5 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। महिलाओं को निवेश और वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से संचालित इन्वेस्टएनजॉय ने अपने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर संस्था ने 'इन्वेस्टएनजॉय 3.0' की शुरुआत करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संस्था का कहना है कि अगले चरण में अधिक से अधिक महिलाओं तक वित्तीय शिक्षा, निवेश संबंधी जानकारी और उद्यमिता से जुड़े अवसर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। संस्था की संस्थापक सोनिया शर्मा ने बताया कि इन्वेस्टएनजॉय की स्थापना महिलाओं को ऐसा भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी, जहां वे निवेश, बैंकिंग और वित्तीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें, अपने सवाल खुलकर रख सकें और सही वित्तीय निर्णय लेने का आत्मविश्वास विकसित कर सकें। इसी सोच के साथ पिछले दो वर्षों में विभि...