प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली के मौली गांव में शनिवार को पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं से जुड़ी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर ठगों से सावधान रहने के साथ ही किसी को अपने खाते का नम्बर, ओटीपी आदि नहीं बताने को जागरूक किया। शनिवार को इंस्पेक्टर कुमार मनोज पांडेय के निर्देशन में टीम मिशन शक्ति, एंटी रोमियो टीम और पुलिस टीम मौली गांव पहुंची। प्रधान रंजीत कुमार की अगुवाई में चौपाल हुई। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण, महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने वूमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, पुलिस हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। टीम मिशन शक्ति, एन्टीरोमियों की महिल...