विकासनगर, फरवरी 26 -- ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई कालसी की ओर से तीन दिवसीय ओम मॉडल कलस्टर लेवल फेडरेशन उद्पाल्टा विजन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें फेडरेशन से जुड़ी करीब 50 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण तथा स्वच्छता से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों और समस्याओं को चार्ट पर अंकित कर साझा किया। खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने प्रशिक्षण में पहुंचकर महिला समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के नियमों के अनुरूप समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को समूहों से निरंतर जुड़ा रहना होगा। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.