महिलाओं को दी गई योजना की जानकारी
मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से शनिवार को सदर प्रखंड के शंकरपुर गांव में सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-20 में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत संचालित महिला हेल्पलाइन 181, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन और वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता तथा नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति (हब) के लैंगिक विशेषज्ञ मो. महबूब आलम, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ मनोज कुमार मंडल, आंगनबाड़ी केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.