बिहारशरीफ, मार्च 14 -- फोटो: नालंदा02-सिलाव प्रखंड के नेपुरा में शनिवार को जागरूकता शिविर में बीडीओ व अन्य। ​नालंदा, निज संवाददाता। ​महिलाओं के ज्ञानवर्धन और कुपोषण को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से शनिवार को सिलाव प्रखंड के नेपुरा स्थित पर्यटन भवन में पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसओएस चिल्ड्रेन विलेज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को सही खान-पान, बेहतर जीवनशैली और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान गांव की 280 महिलाओं के बीच न्यूट्रिशन किट का वितरण भी किया गया। बीडीओ प्रह्लाद कुमार ने कहा कुपोषण का सबसे बड़ा कारण सही खान-पान की कमी है। शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सुदीप्ता पॉल ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्य...