सिद्धार्थ, जून 7 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ व बर्डपुर ब्लॉक में टाटा ट्रस्ट व पीपुल्स एक्शन फॉर नेशनल इंटीग्रेशन के सहयोग से संतुलित आहार एवं कुपोषण से बचाव को लेकर सामुदायिक जागरूकता बैठक हुई। इसमें महिलाओं को जरूरी जानकारी दी गई। पानी संस्था के अंतर्गत न्यूट्रिशन परियोजना संचालित है। इस परियोजना के अंतर्गत बच्चों में कुपोषण की रोकथाम व गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण सुधार के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। बेलटीकर, दयालपुर में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई।महिलाओं व समुदाय के सदस्यों को पीएलए गतिविधि के माध्यम से संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव, बच्चों के सही पोषण, साफ-सफाई व स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी गई जरूरी जानकारी बताया...