गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- हथुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कुसौंधी पंचायत के राममनार गांव स्थित हरिजन बस्ती में बुधवार को बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम एनीमिया मुक्ति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समुदाय की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को एनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 65 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा सभी लाभार्थियों के बीच आयरन और कैल्शियम की दवाओं का वितरण किया गया। प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार द्वारा 80 लोगों के बीच एनीमिया से बचाव के लिए पोषणयुक्त पौधों का वितरण किया गया। जिनमें नींबू, आंवला, अमरूद, अनार, संतरा आदि शामिल थे। एनीमिया के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में रैली भी निका...