बागेश्वर, नवम्बर 23 -- गरुड़। स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने लस्करखेत गांव में मशरूम उत्पादन करने का महिलाओं का प्रशिक्षण दिया। 10 दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया है। एनआरएलएम समूहों की 25 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। निदेशक सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवाओं को निश्शुल्क गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने मशरूम उत्पादन को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.