भागलपुर, जून 9 -- सत्तर कटैया से राजेश सिंह की रिपोर्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगछिया में मंगलवार को एमएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। पीएचसी प्रभारी डॉ दिलीप कुमार मंडल ने प्रसव पूर्व जांच, संतुलित पोषण, नियमित टीकाकरण, साफ-सफाई एवं संस्थागत प्रसव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका: धोरैया सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...